আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

Published on: May 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली:  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डीटीसी बसें तैनात की जाएंगी. यह बसें एसी ट्रेनों से दिल्ली पहुंच रहे यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी. बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा. दिल्ली सरकार को गृह मंत्रालय से इसके लिए मंजूरी मिल गई है. रेलवे स्टेशन जिस संबंधित डीएम और डीसीपी के तहत आता है उनको इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी.

गुरुवार 14 मई से यह व्यवस्था लागू होगी. एसी ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों को हो रही समस्या के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है.

देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को लाने के लिए रेल सेवा शुरू होने के बाद बुधवार को नई दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन से गुजरात और राजस्थान से सैकड़ों यात्री यहां पहुंचे और आगे की यात्रा के लिए स्टेशन के बाहर परिवहन के साधन तलाशते नजर आए. यह ट्रेन मंगलवार को शाम 6: 30 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई थी और सुबह आठ बजे नई दिल्ली पहुंची. भारतीय रेलवे ने 12 मई से ऐसी यात्री ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की. कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के कारण हफ्तों से ये सेवाएं बंद चल रही थीं.

कई यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रहे जबकि कुछ स्थानीय कैब चालकों को विभिन्न राज्यों में उनके घरों तक ले जाने के लिए मनाने की कोशिश करते दिखे.जयपुर के एक होटल में काम करने वाले 14 लोगों का समूह भी ऐसी ही परेशानी में घिरा रहा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

रायपुर बीजेपी कल शराबबंदी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी, प्रदर्शन का तरीका होगा अनोखा

Leave a Comment