আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

Published on: May 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। ये दोनों मरीज बालोद के बताए जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों को एम्स रायपुर लाया जा रहा है। प्रदेश में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 69 हो गया है। जबकि 58 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

मीलों पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर केंद्र और राज्य के बीच आरोप-प्रत्याराेप जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहां 37 विशेष ट्रेन चलाने की अनुमति दी है, वहीं राज्य की सीमा से होकर निकलने वाले प्रत्येक प्रवासी मजदूरों को चप्पल पहनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- वे हवाई यात्रा तो पता नहीं कब कर पाएंगे। फिलहाल तो वे सड़कों पर मीलों चलने के लिए मजबूर हैं। हमारी कोशिश है कि कम से कम वे हवाई चप्पल तो पहन लें। 

श्रमिकों को ले जाने झारखंड से रोज 5 बसें आएंगी रायपुर 

  • राजनांदगांव के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट जो अन्य राज्यो से आए प्रवासियो के सुविधा के लिए बनाए गए है (बाघनदी, सल्हेवारा, गातापार, बोरतलाव कोहका) केंद्रों में चरण पादुका का वितरण शुरू किया गया है। 
  • रायपुर के टाटीबंध चाैक से रविवार से जिला प्रशासन की ओर से हवाई चप्पलों का वितरण शुरू किया जाएगा। वहीं बलौदाबाजार में सीईओ आशुतोष पांडेय और एएसपी निवेदिता पाल ने बच्चों व मजदूरों को चप्पल पहनाकर विदा किया। 
  • प्रवासी श्रमिकों को वापस ले जाने के लिए रोजाना 5 बसें झारखंड से रायपुर आएंगी। ये बसें टाटीबंध से रांची के लिए निकल रही हैं। बसों में रास्ते के लिए खाना और पानी भी साथ भेजा जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

रायपुर बीजेपी कल शराबबंदी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी, प्रदर्शन का तरीका होगा अनोखा

Leave a Comment