अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ दिल्ली तकनीकी कश्मीर तमिलनाडु झारखंड पंजाब नागालैंड पश्चिम-बंगाल पाकिस्तान मणिपुर महाराष्ट्र

---Advertisement---

कोरोना वायरस:लखनऊ में कोरोना संक्रमण के हैं 12 हॉटस्पॉट, ये इलाके पूरी तरह कर दिए जाएंगे सील।

Published on: April 8, 2020
---Advertisement---

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के हैं 12 हॉटस्पॉट, ये इलाके पूरी तरह कर दिए जाएंगे सील।

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों के उन इलाकों को पूरी तरह सील करने का निर्णय लिया है जो कोरोना वायरस संक्रमण के हॉटस्पॉट बन गए हैं। मतलब इन इलाकों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। लखनऊ में ऐसे 12 इलाकों को चिह्नित किया गया है। जो कि बुधवार रात 12 बजे से पूरी तरह सील कर दिए जाएंगे।
लखनऊ के 12 हॉटस्पॉट इलाके ये हैं: डॉक्टर नाज़िया के घर के आसपास का इलाका विजयखंड। कैफ़ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर। डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रमनगर। यश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा।
इसके अलावा, मस्जिद अलीजान, सदर। मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग। फूलबाग मस्जिद, कैसरबाग। मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज। लाल मस्जिद ,आलमनगर तालकटोरा। नजरबाग मस्जिद ,कैसरबाग। खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर। अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज मड़ियाव। रजौली मस्जिद , गुडंबा। इन इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment