আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रक्षा सौदों पर भी पड़ा कोरोना संकट का साया, तीनों सेनाओं को फिलहाल खरीद डील रोकने को कहा गया

Published on: April 23, 2020
---Advertisement---

दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना संकट का असर अब भारत के रक्षा सौदों पर भी पड़ गया है।

कोरोना लॉकडाउन से उपजे संकट के हालात ने सशस्त्र बलों के लिए बजट में भी कटौती को मजबूर कर दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से तीनों सेनाओं (थल सेना, वायुसेना और नौसेना) से कोरोना संकट जारी रहने तक अपने आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे रक्षा सौदों की प्रक्रिया को फिलहाल रोकने के लिए कहा गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। 
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि सैन्य मामलों के विभाग द्वारा एक पत्र लिखा गया है, जिसमें जब तक देश में कोविड-19 संकट की स्थिति बनी रहती है, तब तक तीनों सेनाओं को अपनी पूंजी अधिग्रहण प्रक्रियाओं (रक्षा सौदों) को रोकने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सशस्त्र बलों को अपनी सभी अलग-अलग चरणों में मौजूद अधिग्रहण प्रक्रियाओं को रोक कर रखने के लिए कहा गया है। यानी इन सभी डील पर विराम लग गया है, कोरोना संकट के बाद अलग-अलग डील को वहीं से आगे बढ़ाया जाएगा।

तीनों सेना ने खरीद की प्रक्रिया में है

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तीनों सेनाएं अपने आधुनिकीकरण के लिए कई रक्षा सौदों की प्रक्रिया में हैं, जो अलग-अलग चरणों में हैं। जहां इंडियान एयरफोर्स फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान और रूस से एस-400 वायु रक्षा हथियार प्रणाली के लिए भुगतान करने की प्रक्रिया में है। वहीं इंडियन आर्मी भी अमेरिका और रूस समेत कई देशों से टैंक, आर्टिलरी गन और असॉल्ट राइफल भी खरीद रही है। इसके अलावा, नेवी ने भी हाल ही में अमेरिका से 24 मल्टीरोल चॉपर्स (हेलिकॉप्टर) के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

भारत में आज कोरोना के मामलों की स्थिति
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में गुरुवार की तुलना में आज थोड़ी कमी देखने को मिली है। पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 922 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 29 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21393 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 681 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 21393 मामलों में से 16454 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 4258 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 269 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 6710 हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment