আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मोदी के मंत्री को प्रिंस चार्ल्स ने बताया झूठा, बोले-मेरा कोरोना ठीक हुआ मगर आयुर्वेद से नहीं

Published on: April 5, 2020
---Advertisement---

मोदी के मंत्री को प्रिंस चार्ल्स ने बताया झूठा, बोले-मेरा कोरोना ठीक हुआ मगर आयुर्वेद से नहीं

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येशो नाइक ने दावा किया था कि ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स आयुर्वेद इलाज की मदद से कोरोना वायरस संक्रमण से उबर पाए। लेकिन अब उनके इस दावे को ब्रिटिश शाही परिवार के प्रवक्ता ने खारिज कर दिया है।

नाइक ने गुरुवार को गोवा में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि ‘बेंगलुरू में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं जो ‘सौख्य’ नाम से एक आयुर्वेद रिसॉर्ट चलाते हैं। उन्होंने मुझे फोन कर बताया कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस संक्रमण उनकी दवाई से सही हुआ है। यह आयुर्वेद और होम्योपैथी का मिश्रण है।’

बता दें कि लाखों लोगों को अपना शिकार बनाने वाले कोरोना वायरस की चपेट में प्रिंस चार्ल्स भी आ गए थे। वह 25 मार्च को हुए परीक्षण में covid -19 पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन अब उनके बीमारी से बाहर निकलने की पुष्टि हो चुकी है, उनका कोरोना वायरस परीक्षण निगेटिव पाया गया है। उनके ठीक होने के बाद ही नाइक ने ये दावा किया था कि उन्हें कोरोना से लड़ने में आयुर्वेद के इलाज से मदद मिली।

जबकि इस बारे में जब प्रिंस ऑफ वेल्स के प्रवक्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा कि यह जानकारी गलत है। प्रवक्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि प्रिंस ऑफ वेल्स ने ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की चिकित्सा सलाह का पालन किया और इससे अधिक कुछ नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment