আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना, 35 की रिपोर्ट बाकी

Published on: March 30, 2020
---Advertisement---

मेरठ में एक ही परिवार के 13 लोगों को कोरोना, 35 की रिपोर्ट बाकी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यहां एक ही परिवार में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही फैमिली में 13 लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया है। इन सबके बीच अभी पीड़ितों की तादाद बढ़ सकती है, क्योंकि 46 में से 11 की ही रिपोर्ट आई है। इस परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उसके बाद चेन ऑफ ट्रांसमिशन से बाकी लोगों को ट्रेस किया गया।

11 की जांच में 8 मिले पॉजिटिव
मेरठ में रविवार को कोरोना वायरस के एक ही परिवार में 8 नए मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर राजकुमार के मुताबिक जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजो की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। सभी 13 पीड़ित एक ही परिवार के हैं। अभी मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान है क्योंकि निगरानी में लिए गए 46 में से सिर्फ 11 की ही जांच हुई है। 35 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। दरअसल खुर्जा का रहने वाला शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ में अपनी ससुराल आया था। इसके बाद उसकी पत्नी और तीन रिश्तेदारों में कोरोना संक्रमण मिला था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

नई दिल्ली से कल 15 शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें, जानें स्टेशन पर क्या हैं तैयारियां

मनमोहन सिंह को बेचैनी के साथ बुखार भी, हालत स्थिर…AIIMS ने जारी की हेल्थ बुलेटिन

Leave a Comment