अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ दिल्ली तकनीकी कश्मीर तमिलनाडु झारखंड पंजाब नागालैंड पश्चिम-बंगाल पाकिस्तान मणिपुर महाराष्ट्र

---Advertisement---

पूरे 21 दिन का ब्लैक आउट- मोदी

Published on: March 24, 2020
---Advertisement---

पूरे 21 दिन का ब्लैक आउट- मोदी

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 8 बजे देश को संबोधित किया और जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए देश का धन्यवाद किया। लॉकडाउन की लापरवाही से नाराज पीएम मोदी ने देश को बचाने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया।

निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी। लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की, सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इसलिए मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं, वहीं रहें। अभी के हालात को देखते हुए, देश में ये लॉकडाउन 21 दिन का होगा।

पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है।

भारत में कोरोना वायरस के 519 मामले हो चुके हैं। इसके साथ ही 9 मरीजों की मौत हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment