আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में बुधवार को सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई, जबकि दो घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है।

Published on: April 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। जवानों ने महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। दो जवान भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जवान सड़क निर्माण के दौरान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे। नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर में करियामेटा और बोदली के बीच सड़क निर्माण चल रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए बुधवार सुबह रोड ओपनिंग पार्टी के जवान निकले थे। इसी दौरान बुरगम के जंगलों के पास घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चलती रही। इसके बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। सर्चिंग में जवानों ने मारी गई नक्सली का शव बरामद किया। 


पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक एसएलआर और एक 12 बोर की रायफल भी बरामद की गई है। मुठभेड़ में एक जवान के हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरा आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हुआ है। बस्तर में लगातार नक्सली की हरकतें सामने आ रही हैं। दो दिन पहले सुकमा में भी मुठभेड़ के बाद एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों का शव बरामद हुआ था। नक्सली वाहनों में आग लगाने के साथ ही हत्याएं कर रहे हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment