আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ : रैपिड टेस्ट किट की दूसरी और अंतिम खेप की सप्लाई पर रोक लगा दी, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे सभी पुलिस जवानों का टेस्ट कराया जाएगा

Published on: April 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने रैपिड टेस्ट किट की दूसरी और अंतिम खेप पर रोक लगा दी है। सरकार ने निर्णय लिया है कि पहले मिली 25 हजार किट की जांच हो जाने के बाद बाकी की किट को लेकर फैसला लिया जाएगा। टेस्टिंग किट की यह सप्लाई दो दिनों के लिए रोकी गई है। अभी राज्य को 50 हजार किट मिलना बाकी है। वहीं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे सभी पुलिस जवानों का टेस्ट कराया जाएगा। 

छ.ग. स्वास्थ्य मंत्री : टीएस सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि अभी 25000 किट का उपयोग किया जा रहा है। इनमें से ज़्यादातर कटघोरा भेजी गई है। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार, उससे टेस्टिंग की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी आती है तो बची हुई किट की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिनों में पता चल जाएगा की सप्लाई के मानक में है कि नहीं। परखने के बाद आगे की डिमांड भेजी जाएगी। 

प्रधानमंत्री से चर्चा में नहीं शामिल था छत्तीसगढ़ 
मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि कोरोना हमारे बीच रहेगा। लॉकडाउन को अपने जीवन का हिस्से के रूप में अपना कर चलना होगा। नियमों का और कड़ाई से पालन करना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने ग्रीन, ऑरेंज, रेड जोन के लिए अलग-अलग नीति बनाने की बात कही है। उन्होंने लॉक डाउन को शिथिल करने की बात नहीं कही है। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री से 9 राज्यों के सीएम की चर्चा थी। इसमें छत्तीसगढ़ शामिल नहीं था। 

अन्य राज्यों को देखते हुए पुलिसकर्मियों की जांच के निर्देश
डीजीपी डीएम अवस्थी ने लॉकडाउन में चौराहों, पिकेट्स, पेट्रोलिंग और अस्पतालों की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी राज्यों के पुलिस अधीक्षकों काे निर्देशित किया गया है। कई राज्यों में पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात जवान कोरोना के संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में यह एहतियाती कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment