আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक संस्थानों द्वारा चिकित्सकीय सामग्री उपलब्ध कराने के काम की सराहना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की

Published on: April 19, 2020
---Advertisement---

रायपुर . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए चिकित्सकीय सामग्री उपलब्ध कराने और जरुरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने में किए जा रहे सहयोग की सराहना की है।


कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए मेसर्स जिन्दल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड रायगढ़ द्वारा 1000 पीपीई किट, मेसर्स भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड बाल्को द्वारा 1000 पीपीई किट एवं 500 एम.एल के 500 बाटल सेनेटाइजर तथा 5000 सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इन औद्योगिक संस्थानों को इस सहायता के लिए धन्यवाद दिया है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने इस सामग्री में से 300 पीपीई किट जिला बस्तर और 200 पीपीई किट जिला प्रशासन सुकमा को सौंपा है। कोविड-19 से लडऩे की दिशा में बालको द्वारा प्रतिदिन लगभग 1000 जरूरतमंद नागरिकों को तैयार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की मदद से बालको क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की पहचान की गई, 500 परिवारों तक 1 महीने का सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। बालको टाउनशिप, संयंत्र परिसर, बालकोनगर के विभिन्न वार्डों, बालको अस्पताल, कोरबा और कटघोरा के शासकीय कार्यालयों में सेनिटाइजेशन किया गया है।
एम्स को 1000 पीपीई किट,500 मास्क, 500 सेनिटाइजर दिए गए 
कोरबा के ईएसआईसी अस्पताल परिसर में प्रशासन के मार्गदर्शन में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने एवं विभिन्न उपकरणों की उपलब्धता में भी बाल्को ने योगदान दिया है। इसके अलावा समुदाय में 10000 मास्क वितरित किए गए हैं। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स), रायपुर को उद्योग विभाग के समन्वयन में 1000 पीपीई किट, 5000 मास्क और 500 सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। कोरबा में दो कोरेंटाइन सेंटर एक होटल रेलक्सिन व होटल ग्रीन पार्क को बनाया गया है जिसमें कुल 62 रूम की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रदेश के औद्योगिक संस्थानों की इस पहल की सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment