আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस का चीन में  रिपीट अटैक, 1000 नए मामले, दो की मौत 

Published on: April 9, 2020
---Advertisement---

कोरोना वायरस का चीन में  रिपीट अटैक, 1000 नए मामले, दो की मौत 

चीन में कोरोना वायरस एक बार फिर चीन में रफ्तार पकड़ रहा है। बुधवार को यहां करीब 63 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए, जिसके साथ ही यहां दूसरे फेज़ में कुल केस 1000 के पार चले गए हैं।

विश्व में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुरुआत में चीन में तेजी से फैलने के बाद कोरोना के नए केस आना बंद हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर वायरस का रिपीट अटैक हुआ है और कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को यहां करीब 63 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए, जिसके साथ ही यहां दूसरे फेज़ में कुल केस 1000 के पार चले गए हैं।

चीनी स्वास्थ्य प्राधिकरण ने गुरुवार को कहा कि देश में दो मौतें और हो गई हैं जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 3,335 हो गया है। वहीं देश में कुल कोरोनावायरस के मामले 81,865 तक पहुंच चुके हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने गुरुवार को कहा कि उसे बुधवार को चीनी मुख्य भूमि पर 63 नए कोरोनावायरस मामले रिपोर्ट हुए हैं उनमें से 61 बाहर से आए हुए हैं। जिससे दूसरे फेज़ में संक्रमित लोगों की संख्या 1,104 पहुंच गई है।

गौरतलब है कि तीन महीने की मशक्कत के बाद चीन कोरोना वायरस को हराने में कामयाब हुआ था। जिसके बाद वुहान से लॉकडाउन हटाया गया था। कोरोना वायरस की शुरुआत वुहान से हुई थी जिसके बाद शहर को 73 दिनों तक लॉकडाउन में रखा गया था। धीरे-धीरे चीन में हालत सुधारने लगे थे लेकिन अब अचानक पिछले एक हफ्ते में दोबारा कुछ नए मामले सामने आने लगे हैं। चीनी स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लॉकडाउन हटने के बाद लोग बड़ी संख्या में इधर-उधर आ जा रहे हैं।
चीनी मुख्यभूमि पर कुल पुष्ट मामलों की संख्या 81,865 हो गई जिनमें 1,190 मरीज ऐसे हैं जिनका उपचार चल रहा है, 77,279 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 3,333 लोगों की अबतक मौत हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment