अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ दिल्ली तकनीकी कश्मीर तमिलनाडु झारखंड पंजाब नागालैंड पश्चिम-बंगाल पाकिस्तान मणिपुर महाराष्ट्र

---Advertisement---

कोरोना वायरस :ऐसा क्या हुआ कि मछलीयों को दफ़नाना पड़ा

Published on: March 30, 2020
---Advertisement---

कोरोना वायरस :ऐसा क्या हुआ कि मछलीयों को दफ़नाना पड़ा

ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है जहां भाखड़ा डैम और गोविंद सागर झील में पैदा होने वाली लाखों रुपये की मछलियों को कोरोना वायरस के चलते गड्ढा खोदकर दफना देना पड़ा। मछुआरों के लिए यह एक सजा है जो कि उन्हें खून के आँसू रुला रही है। हालांकि मछुआरा एसोसिएशन ने अब यह फैसला कर लिया है कि जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं जाता वह अपनी नावें मछली पकड़ने के लिए नहीं निकालेंगे। एसोसिएशन ने मछुआरों के लिए राहत पैकेज दिये जाने की मांग की है।
कोरोना वायरस ने जहां पूरी दुनिया की अर्थ व्यवस्था को अर्श से फर्श पर ला दिया है वहीं मछली उद्योग को भी भुखमरी की कगार पर ला दिया है। मछुआरों को लाखों रुपये कीमत की मछलियों की गडढा खोदकर दबा देना पड़ा। हालांकि अभी तक कोई ऐसी रिसर्च नहीं आई है जिससे प्रमाणित होता हो कि मछली से कोरोना का संक्रमण होता है।

ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है जहां भाखड़ा डैम और गोविंद सागर झील में पैदा होने वाली लाखों रुपये की मछलियों को कोरोना वायरस के चलते गड्ढा खोदकर दफना देना पड़ा। मछुआरों के लिए यह एक सजा है जो कि उन्हें खून के आँसू रुला रही है।
हालांकि मछुआरा एसोसिएशन ने अब यह फैसला कर लिया है कि जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं जाता वह अपनी नावें मछली पकड़ने के लिए नहीं निकालेंगे। एसोसिएशन ने मछुआरों के लिए राहत पैकेज दिये जाने की मांग की है।
इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि लोगों ने दहशत के चलते मछली खरीदना बंद कर दिया है। जबकि कोरोना त्रासदी से पहले पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में यहां की मछलियां काफी पंसद की जाती थीं। मछली ही क्या कोरोना वायरस के चलते चिकन व मीट मंडी को भी तगड़ा झटका लगा है।
मछली पालन, मुर्गी पालन आदि व्यवसाय पूरी तरह ठप हो जाने से इन व्यवसाय से जुड़ी बड़ी आबादी को अब रोजी-रोटी के लाले पड़ने शुरू हो गए हैं।
इससे पहले सरकारी स्तर पर कहा गया था कि मछली और इसके उत्पाद कोरोना वायरस के वाहक नहीं हैं। लोग आशंकित न हों। मछली के उत्पाद पूर्णतया सुरक्षित है। केंद्रीय मत्स्य विभाग और संबंधित मंत्रालय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य से जारी एडवाइजरी में भी इस बात को सिरे से नकारा गया है कि मछली के सेवन से कोरोना वायरस फैलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़े..

जंगली पिक्चर्स की ‘HAQ’: 2025 की सबसे चर्चित और साहसी फ़िल्म

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

नई दिल्ली से कल 15 शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें, जानें स्टेशन पर क्या हैं तैयारियां

Leave a Comment