আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस:माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स ने बिहार के लिए भेजे 15 हजार कोरोना टेस्ट किट,

Published on: April 8, 2020
---Advertisement---

कोरोना वायरस:माइक्रोसॉफ्ट बिल गेट्स ने बिहार के लिए भेजे 15 हजार कोरोना टेस्ट किट,


कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संस्था बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बिहार को बड़ी मदद दी है। इस फाउंडेशन की तरफ से बिहार को 15000 कोरोना टेस्ट किट उपलब्ध कराए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने नवभारत टाइम्स कॉम को बताया कि बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से भेजे गये किट मिल चुके हैं।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब बिल गेट्स ने बिहार के लिए कोई मदद दी हो। फाउंडेशन की तरफ से पहले भी बिहार सरकार को कई तरह की मदद मिलती रही है। बिल गेट्स खुद बिहार का दौरा कर चुके हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी कई बार मुलाकात भी हो चुकी है। अब कोरोना जैसी महामारी के बीच बिल गेट्स की संस्था ने बिहार को यह बड़ी मदद देकर रिश्ते को और मजबूत किया है।
आपको बता दें कि मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो कि पिछले 20 साल से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। इसी के साथ यह संस्था बच्चों के टीकाकरण में भी मदद करती है। मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन बिहार सरकार के साथ ‘अनन्या’ नामक साझेदारी शुरू की है, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर निजी क्षेत्र और सामुदायिक संगठनों के साथ भी काम किया जाता है। इसके तहत परिवार नियोजन, पोषण, बाल टीकाकरण, स्वच्छता और संक्रामक रोक नियंत्रण आदि शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment