আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उत्तरप्रदेश पुलिस ने जी न्यूज के बाद अब ए इन आई को लगाई फटकार, कहा- फेक न्यूज फैलाना बंद करो

Published on: April 8, 2020
---Advertisement---

उत्तरप्रदेश पुलिस ने जी न्यूज के बाद अब ए इन आई को लगाई फटकार, कहा- फेक न्यूज फैलाना बंद करो

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए असर को देखकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें जनता को राहत देने की कोशिशें कर रही हैं। तब ऐसे समय में देश का मीडिया साम्प्रदायिकता का गंदा खेल खेल रहा है। 

खबरों के माध्यम से जो मीडिया अबतक जागरूकरता आ रहा था वो अब झूठी खबरें फैलाने लगा है।

ज़ी न्यूज़ के बाद अब समाचार एजेंसी एएनआई ने नोएडा पुलिस के नाम से झूठी खबर फैला दी है। दरअसल दिल्ली में निज़ामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात आजकल मीडिया का सबसे पसंदीदा विषय बन गया है।

अपना नाम आने और झूठी खबर को देखते हुए नोएडा पुलिस ने ANI को जवाब देते हुए खबर का खंडन किया है। यूपी ANI ने जिला गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी संपल्प शर्मा के सौजन्य से खबर चलाई कि, “जो लोग नोएडा के सेक्टर 5 हरौला में तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए हैं उनको क्वारंटाइन किया गया है।”

अपने नाम से प्रकाशित इस भ्रामक और झूठी खबर को देखने के बाद गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी संकल्प शर्मा ने फौरन ANI के इस खबर का खंडन करके ANI को ट्वीटर पर टैग करते हुए कहा कि, “जो लोग कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आये हैं उनको समान्य प्रक्रिया के तहत क्वारंटाइन किया गया है। कहीं भी तब्लीगी जमात का नाम नहीं लिया गया है। आप झूठी खबर फैला रहे हैं।”

जब लॉकडाउन किया गया तो सबसे बड़ा सवाल उठा कि इतने दिनों तक हिंदू मुसलमान किए बगैर इस देश का मीडिया जिंदा कैसे रहेगा! लेकिन कुछ ही दिनों के अंदर निजामुद्दीन मरकज के बहाने उसी मुसलमानों को रूप में ऐसा निशाना मिल गया कि सांप्रदायिक एजेंडे को लेकर मीडिया फिर से जिंदा हो गया। लेकिन अब इस देश का मीडिया हर खबर को ऐसे ही प्रस्तुत कर रहा है जैसे कि कोरोना जैसी महामारी के जिम्मेदार मुसलमान ही हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment