আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं सानिया मिर्जा

Published on: April 30, 2020
---Advertisement---

नयी दिल्ली : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा वीरवार को फेड कप हर्ट पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं. उन्हें एशिया/ओशियाना क्षेत्र से इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडेलिन नुगरोरहो के साथ नामित किया गया है. सानिया ने हाल में चार साल बाद फेड कप टेनिस टूर्नामेंट में वापसी की थी. दर्शकों के बीच अपने 18 महीने के बेटे इजहान की मौजूदगी में सानिया ने भारत को पहली बार फेड कप के प्ले आफ में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा वीरवार को फेड कप हर्ट पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की विज्ञप्ति में सानिया ने कहा, ‘‘2003 में पहली बार भारतीय पोशाक में कोर्ट पर उतरना मेरे लिए गौरवपूर्ण लम्हा था. तब से मैंने 18 साल का लंबा सफर तय किया है. भारतीय टेनिस की सफलता में योगदान देकर मैं गौरवांवित महसूस कर रही हूं.’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले महीने फेड कप के एशिया/ओशियाना टूर्नामेंट में मिला नतीजा मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. एक खिलाड़ी कुछ विशेष लम्हों के लिए खेलता है और मैं फेड कप हर्ट अवार्ड के चयन पैनल की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मान्यता दी.’ हर्ट पुरस्कारों के विजेता का फैसला प्रशंसकों की आनलाइन वोटिंग के आधार पर होगा जो एक मई से शुरू होकर आठ मई तक चलेगी. यह फेड कप हर्ट पुरस्कार का 11वां सत्र है.

यूरोप/अफ्रीका क्षेत्र से एस्टोनिया की एनेट कोनटावीट और लग्जमबर्ग की एलोनोरा मोलिनारो जबकि अमेरिका क्षेत्र से मैक्सिको की फर्नांडा कोंट्रेरास गोमेज और पराग्वे की वेरोनिका केपेड रायग को नामित किया गया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

नई दिल्ली से कल 15 शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें, जानें स्टेशन पर क्या हैं तैयारियां

Leave a Comment