আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमेरिका के राज्य न्यूयॉर्क में वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई

Published on: April 13, 2020
---Advertisement---

अमेरिका के राज्य न्यूयॉर्क में वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई

न्यूयॉर्क :अपनी चमक-दमक और जीवंतता से दुनियाभर के युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले अमेरिका के न्यूयॉर्क में जैसा मातम सा पसरा हुआ है। न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। इसकी पुष्टि गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने साथ ही दावा किया कि सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और धीरे-धीरे जीवन को सामान्य रास्ते पर लाना होगा। इससे पहले न्यूयॉर्क ने बड़ी त्रासदी 9/11 हमले में झेली थी जब आतंकियों ने अगवा किए गए विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावरों से भिड़ा दिया था। 

वहीं, पूरे अमेरिका में मृतकों की संख्या 22 हजार से अधिक हो गई है। क्यूमो ने सोमवार रात प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि राज्य में कोविड19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। उन्होंने आगे बताया, ‘मुझे लगता कि सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मेरा मानना है कि यह सबकुछ तब खत्म हो सकता है जब इसका वैक्सीन उपलब्ध हो, जिसमें अभी 12 से 18 महीने लग सकते हैं। गवर्नर ने कहा, ‘हमने अपने ऐक्शन से कर्व को सीधा कर दिया है। न्यूयॉर्क वासी एक दूसरे की जान बचाने आगे आए हैं। हम मजबूत न्यूयॉर्क वासी हैं।’ 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment