আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अधिवक्ताओं के लिए सहायता धन राशि जारी करने का मामला , हाई कोर्ट ने निर्देश देने से किया मना

Published on: May 10, 2020
---Advertisement---

हाइकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देने से किया इनकार
अधिवक्ताओं के लिए सहायता धन राशि जारी करने का मामला`
हाइकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देने से किया इनकार
बेंगलूरु.
कर्नाटक हाइ कोर्ट ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान अदालतें बंद होने से प्रभावित अधिवक्ताओं की सहायता के लिए वह केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देने में असमर्थ है। कर्नाटक हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अभय श्रीनिवास ओक और जस्टिस नागरत्ना की खंडपीठ ने कहा कि कोष का उपयोग करना कार्यपालिका का नीतिगत मामला है।
अदालत ने सुझाव दिया कि लॉकडाउन के दौरान बंद से जरूरमंद अधिवक्ताओं की मदद के लिए कर्नाटक राज्य बार परिषद (केएसबीसी) के वरिष्ठ सदस्य ही दान देकर एक कोष बनाएं। याचिका कर्नाटक राज्य बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एचसी शिवरामू, अधिवक्ता बीजी अनंतराजू और बीसी चलवुराजू की ओर से दायर की गई थी। मामले का निपटारा करते हुए खंडपीठ ने कहा कि यह सच है कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण अदालतें बंद होने से कई अधिवक्ता प्रभावित हुए हैं। लेकिन, यह भी मान्य तथ्य है कि राज्य और केंद्र की सरकारें गंभीर नगदी संकट से जूझ रही हैं। सरकारों के सामने चुनौती समाज के उन वंचितों तक सहायता पहुंचाने की है जिनकी संख्या काफी बड़ी है और जिन्हें कोविड-19 के कारण दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है।
आखिरकार यह केंद्र और राज्य सरकारों का नीतिगत मामला है कि वे अपने सीमित संसाधनों के उपयोग की प्राथमिकता तय करें। इसलिए हाइ कोर्ट उन्हें निर्देश जारी करने में असमर्थ है।अधिवक्ताओं की से दायर याचिका में कहा गया था कि भले ही अधिवक्ताओं की गिनती समाज के कुलीन वर्ग में होती है लेकिन, कई ऐसे भी हैं जो दैनिक आय पर निर्भर हैं। अदालतें बंद होने से वे इससे वंचित है। याचिका में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) अधिवक्ता कल्याण कोष और केएसबीसी अधिवक्ता कल्याण कोष से प्रत्येक जरूरतमंद को 50 हजार रुपए देेने की मांग की गई थी।
दलील में उल्लेख किया गया था कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली बार काउंसिल के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि जारी की है ताकि जरूरतमंद अधिवक्ताओं को सहायता पहुंचाई जा सके। इसी तरह कर्नाटक बार काउंसिल कल्याण कोष में भी केंद्र और राज्य सरकारें 50-50 करोड़ की धनराशि जारी करे। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को आदेश दिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

পড়তে ভুলবেন না

chhattisgarh / CM बघेल : राज्य से होकर जाने वाले श्रमिकों को चप्पल पहनाने के दिए निर्देश

रायपुर : कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

पीएम मोदी का ट्वीट : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाएं उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे

Delhi Lockdown : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बसें यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाएंगी

ममता बनर्जी का आर्थिक पैकेज को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – पैकेज में राज्‍यों के लिए कुछ भी नहीं है…..

MSME परिभाषा को बदला जाएगा, निवेश सीमा का दायरा बढ़ाया जाएगा, कारोबार आधारित मानदंड पेश किया जाएगा : वित्तमंत्री सीतारमण

Leave a Comment