
हुक्का व नशे के समान के साथ पकड़ाये भिलाई के पॉश इलाके से लड़के -लडकिया
छापे में लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले कई लड़के-लड़कियां मिले…. हुक्का व नशे का सामान भी पकड़ाया.. भिलाई के पॉश कॉलोनी में छापे से हुए चौकाने वाले खुलासे
दुर्ग 27 मई 2018। भिलाई के तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में सुबह-सुबह पुलिस की जब दबिश पड़ी, तो नजारा देख वर्दीवाले भी चौंक गये। कई फ्लैट में नशे का जखीरा तो मिला ही…अवैध तरीके से रह रही कई जोड़े भी पुलिस की पकड़ में आये। एडिश्नल एसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में रविवार की सुबह पुलिस पार्टी ने तालपुरी कालोनी के बी ब्लाक में पुलिस ने दबिश दी। कार्यवाही के दौरान लावारिश हालत मे खड़े मोटरसाइकिल और चार पहिया गाड़ियां तो मिली ही। कई मकानों मे लड़के-लड़कियां साथ ही मिले, पूछताछ करने पर लड़के लड़कियों तो लिव इन रिलेशनशिप में रहना कबूल किया। कार्यवाही मे हुक्का सहित आपत्तिजनक सामान मकान से मिला।
चौकाने वाली बात ये है कि लिव इन में रहने वाले अधिकांश लड़के-लड़कियां स्टूडेंट हैं..जो या तो पढ़ाई कर रहे हैं या फिर कंप्टीशन की तैयारी कर रहे हैं। अधिकांश लड़के-लड़कियां बाहर के रहने वाले हैं। हालांकि इस दौरान कई जोड़ों ने पुलिस के साथ जुबान लड़ाने से भी गुरेज नहीं किया।